फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in Kanpur dehat, car went out of control and collided with a tree, four died and five in

UP: कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, भाई-बहन समेत चार की मौत, पांच घायल

Thu, 23 Nov 2023 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Nov 2023 08:35 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: हृदयपुर पामा के पास गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत चार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragic accident in Kanpur dehat, car went out of control and collided with a tree, four died and five in
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक समारोह में शामिल होने के लिए बिधूना औरैया से गजनेर भैथाना गांव आ रहे थे।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से सभी को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। गजनेर के भैथाना निवासी राजपाल सिंह के बेटे जय सिंह की 28 नवंबर को शादी थी।

विज्ञापन

बुधवार शाम जय सिंह किराए की गाड़ी लेकर बड़ी बहन प्रिया सेंगर पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था। रात डेढ़ बजे के करीब वापस लौटते समय गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।



घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया
हादसे में कार सवार जयसिंह (25) पुत्र राजपाल निवासी भैथाना, बहन प्रिया सेंगर (40) पत्नी प्रीतम सिंह निवासी बंथरा बिधूना, पारिवारिक दादी रैननो देवी (70), प्रिया (14) पुत्री रामप्रकाश बंथरा बिधूना की मौत हो गई। जबकि चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी भगीरथपुर गजनेर, पारुल उर्फ प्रज्ञा (14), पलक उर्फ प्रतीक्षा (16), कन्हैया (10), अंश (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed