{"_id":"6582c76de16739c16904e934","slug":"tragic-accident-in-kanpur-a-speeding-truck-crushed-a-student-riding-a-scooter-she-died-the-driver-was-detai-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा...मौत, चालक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा...मौत, चालक को हिरासत में लिया
Wed, 20 Dec 2023 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:22 PM IST
सार
Kanpur News: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान गई है। यहां नो एंट्री होने के बावजूद भी वाहनों का आवागमन होता है। इसी के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा डाला।
विज्ञापन
kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंद दिया। हादसे में नाबालिग छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। हादसा जरीब चौकी चौराहे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा की जान गई है। यहां नो एंट्री होने के बावजूद भी वाहनों का आवागमन होता है। इसी के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा डाला।
विज्ञापन
मृतका की शिनाख्त नंदनी महेश्वरी के रूप में हुई है, जो हेलमेट लगाए हुए थी। पिता डॉ. राजाकुमार महेश्वरी ने बताया कि बेटी दोपहर स्कूटी से बिरहाना रोड से सीएस कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान जरीब चौकी चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन