फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic will be diverted on arrival of Chief Minister in the city

Kanpur News: मुख्यमंत्री के शहर आगमन पर बदला रहेगा यातायात

Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted on arrival of Chief Minister in the city
कानपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को सीएम शहर में रहेंगे। इस दौरान वह नवेली, पनकी पावर प्लांट व सीएसए की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम की कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान सारे नो एंट्री पास निरस्त रहेंगे। यह व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी।
विज्ञापन

- टाटमिल चौराहा, अफीम कोठी की तरफ से आने वाले भारी वाहन जरीब चौकी से बाएं मुड़कर फजलगंज चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हैलट की तरफ से आने वाले वाहन हैलट पुस से पालीवाल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- मंधना से भारी वाहन ब्लू वर्ल्ड तिराहा होते हुए यश कोठारी, गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- बिठूर तिराहा से सभी कॉमर्शियल वाहन बिठूर तिराहा से बाएं मुड़कर सिंहपुर तिराहा, मैनावती मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गुरुदेव चौराहा से वाहन गुरुदेव चौराहा से बाएं मुड़कर मैनावती मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- सिलिंडर चौराहा, मसवानपुर से वाहन गुरुदेव चौराहा से बाएं दलहन क्राॅसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- वाहन राकेट तिराहा से दाहिने मुड़कर सर्किट हाउस, नया गंगापुल, झाड़ी बाबा तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मुरे कंपनी पुल से वाहन कैनाल रोड घंटाघर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- घंटाघर एवं एक्सप्रेस रोड की तरफ से जाने वाले वाहन हाल्सी रोड, शूतरखाना रोड कोपरगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- चार्लिस तिराहा, नरौना चौराहा की तरफ वाहन किला तिराहा, झाड़ी बाबा तिराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कंपनी बाग से आने वाला यातायात गोपाला तिराहा, राजीव पेट्रोल पंप से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed