फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic will be diverted for two days due to police recruitment, entry of heavy and medium vehicles prohibited

Traffic Diversion: पुलिस भर्ती को लेकर दो दिन बदला रहेगा यातायात, भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक

Fri, 30 Aug 2024 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 30 Aug 2024 10:39 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 31  अगस्त सुबह तक सुबह पांच से शाम तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। शहर में भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Traffic will be diverted for two days due to police recruitment, entry of heavy and medium vehicles prohibited
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 30 अगस्त से 31 अगस्त तक सुबह पांच से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी भारी अथवा मध्यम वाहन नो-इंट्री के समय शहर की सीमा में नहीं चलेंगे। इसके साथ ही नो-इंट्री पास भी निरस्त रहेंगे।

विज्ञापन

यहां रुक सकते हैं अभ्यर्थी
विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना जी ने बताया की 30 व 31 अगस्त की दोपहर तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों के रुकने हेतु व्यवस्था विहिप की ओर से की गई है। इसके लिए फूलबाग स्थित बाल भवन, लाल बंगले स्थित खत्री धर्मशाला, पी रोड जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय और आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता स्थित नीलकंठ पैलेस गेस्ट हाउस निकट वाटर पार्क में अभ्यर्थी रुक सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग मंत्री गौरांग ने बताया कि सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के लिए विहिप बजरंग दल की ओर से कैंप लगाया गया है। साथ ही नगर के कई विद्यालयों के बाहर अभ्यर्थियों के जलपान का भी प्रबंध किया जाएगा। व्यवस्था में बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अमरनाथ, अर्चना, कालीचरण, दिलीप बजरंगी, मुकेश सहित कई लोेगों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बदलाव किया गया

  • रामादेवी चौराहा से आने वाले ऑटो, टेंपो, घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टाटमिल चौराहा से 300 मीटर पहले दाएं साइड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की तरफ जाएंगे। स्टेशन रोड से वापस फेथफुलगंज रेलबाजार थाना, यातायात भवन होते हुए रामादेवी वापस जा सकेंगे।
  • किदवईनगर की ओर से टाटमिल होते हुए ऑटो, टेंपो, सीधे घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टाटमिल से बाएं मुड़कर कोपरगंज तिराहा होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।
  • सरसैयाघाट से चेतना चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डीएवी तिराहा से मधुवन, ग्रीनपार्क, एमजी कॉलेज परेड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहा से वाहन सरसैयाघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चेतना चौराहा से दाएं मुड़कर व्यायामशाला होते हुए मेघदूत या बाएं सरसैयाघाट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
  • मेघदूत आरबीआई से ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम सीधे बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन आरबीआई से ही यू-टर्न कर वापस कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा से संबंधित वाहनों को छोड़कर समस्त अधिवक्तागणों, मुवक्किलगणों व अन्य कोई भी वाहन ट्रेजरी, कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर पार्क नहीं होंगे। ऐसे वाहन जीएनके इंटर कॉलेज के ग्राउंड में अथवा सरसैयाघाट चौराहा से सरसैयाघाट की तरफ पार्क होंगे।
  • बकरमंडी, ग्वालटोली चौराहा की ओर से एमजी कॉलेज अथवा कारसेट (परेड) होते हुए बस सीधे बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। वाहन एमजी कॉलेज ग्रीन पार्क होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • नरौना चौराहा, फूलबाग की तरफ से आने वाली बसें बड़ा चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। ऐसी बसें कारसेट (परेड), एमजी कॉलेज-ग्रीन पार्क होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

बड़े व भारी वाहनों के लिए किया गया बदलाव

  • पनकी रोड आवास विकास नहर की ओर से आने वाहनों के शहर के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन सीएनजी पंप से दाएं मुड़कर बगिया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे
  • गैस, पेट्रोल, डीजल, स्कूल बस समेत अन्य भारी वाहन आवास विकास चौकी के आगे नहीं आ पाएंगे। ये वाहन दाएं मुड़कर आवास विकास बगिया क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • हमीरपुर से आने वाले भारी व मध्यम वाहन घाटमपुर होते हुए कानपुर नगर को नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सजेती से धरमंगदपुर होते हुए गजनेर अथवा मूसानगर होते हुए कानपुर नगर आएंगे।
  • हमीरपुर से लखनऊ, पूर्वी उत्तर प्रदेश को जाने वाले वाहन नौबस्ता होकर नहीं जा पाएंगे। ये वाहन घाटमपुर से चौडगरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन सीधे घाटमपुर की ओर न जाकर नौबस्ता से किसाननगर, रायपुर, कानपुर देहात से गजनेर होते हुए घाटमपुर, हमीरपुर की ओर जाएंगे।

नोट- परीक्षा की तिथि की रात्रि से अगले दिन सुबह 6 बजे तक शहर में मेट्रो कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed