फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   traffic jam of seven km on etawah bareilly highway

यूपी: कांवड़ियों के चलते रामगंगा पुल पर रोके गए भारी वाहन, इटावा बरेली हाईवे पर लगा 7 किमी लंबा जाम

Mon, 22 Jul 2019 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
traffic jam of seven km on etawah bareilly highway
इटावा बरेली हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर शाहजहांपुर पुलिस ने कांवड़ियों के चलते रामगंगा पुल पर रात को फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन रोक दिया। इससे इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगने लगा। इस राजेपुर थाना पुलिस ने हाईवे से ट्रैफिक डायवर्ट कर राजेपुर की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे जमापुर से राजेपुर तक सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह मामला पता चलने पर दोनों जिलों की पुलिस ने रास्ता साफ कराया। करीब 11 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ियों का बहुत आवागमन होता है। इसी को लेकर दोनों जिलों की पुलिस ने रविवार रात में ट्रैफिक संभालने के लिए अपनी-अपनी व्यवस्थाएं की थीं।
विज्ञापन


 

रात में करीब 12 बजे शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाल यादव ने फर्रुखाबाद से जाने वाले वाहनों को रामगंगा पुल पर जनपद की सीमा पर रोक दिया। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक रोके जाने से अनजान राजेपुर पुलिस ने जाम को देखते हुए जमापुर से ट्रैफिक को डायवर्ट कर हाईवे से राजेपुर की ओर भेज दिया।

इससे सुबह तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस पर राजेपुर प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने हाईवे पर शाहजहांपुर थाने की सीमा में जाकर मामले का पता लगाया। तो पता चला कि ट्रैफिक को अल्लाहगंज थाना पुलिस ने रोक दिया है। जब वहां के प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाल से बात की तो उन्होंने बताया कि कांवरियों की वजह से ट्रैफिक रोका है।

इस पर संजय यादव ने कहा कि तो फिर हम शाहजहांपुर की ओर फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को रोक देंगे। इस पर दोनों ओर से थोड़े-थोड़े वाहनों को रवाना किया गया। दोपहर 11 बजे मार्ग पर हालात सामान्य हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed