फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders who contributed funds have come out in support of the Kanpur Cloth Committee President.

Kanpur News: कानपुर कपड़ा कमेटी अध्यक्ष के समर्थन में उतरे चंदा देने वाले कारोबारी

Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Traders who contributed funds have come out in support of the Kanpur Cloth Committee President.
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी के नौ निदेशकों की ओर से कमेटी अध्यक्ष पर धन उगाही का आरोप लगने के एक दिन बाद ही कमेटी अध्यक्ष को चंदा देने वाले उनके समर्थन में उतर आए। कपड़ा कमेटी कार्यालय में बड़ी संख्या में भेजे गए पत्र में धन उगाही के आरोपों को गलत बताया गया है। कहा गया कि कुछ लोग अच्छे कार्य को गलत बता रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष के साथ बैठक के दौरान ही शव वाहन, ठंडे पानी की मशीन और बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए ठहरने की बेहतर व्यवस्था के लिए सहमति जताई गई थी और उन लोगों ने स्वेच्छा से चंदा दिया है। इसकी जानकारी भी कमेटी को है।
विज्ञापन

पूनम साड़ी सेंटर, श्री आनंदेश्वर टेक्सटाइल एजेंसी, साध्वी साड़ीज, विनोद साड़ी सेंटर, अनिल कुमार एंड कंपनी, एसआर क्रिएशन, अग्रहरि ट्रेडिंग कंपनी, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, आय-आय सिंथेटिक, राधा टेक्सटाइल, बहेती टेक्सटाइल एजेंसी, कुशल एक्सपोर्ट आदि के फर्म और कंपनी संचालकों ने कमेटी को पत्र भेजे हैं। इनमें कहा है कि जो भी आरोप अध्यक्ष पर लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। बाजार हित में सभी ने स्वेच्छा से धन दिया है और आगे भी देंगे। कमेटी अध्यक्ष को बदनाम किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की गई है।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलाटी ने बताया कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे कमेटी, व्यापार, बाजार और व्यापारी हित नहीं चाहते हैं। चंदा देने वालों के पत्र बता रहे हैं कि बाजार हित में कार्य किया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार नवेटिया समेत निदेशक रुमित सिंह सागरी, अमित दोसर, श्यामजी गुप्ता, अभिषेक चावला, राम प्रकाश गुप्ता, राकेश कपूर और सुनील अग्रवाल ने कमेटी कार्यालय पत्र भेजा था। पत्र में अध्यक्ष पर नियमों को तार-तार करने और धन उगाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed