{"_id":"6abecbef5e230cef690401d4","slug":"traders-to-accept-cash-today-will-observe-no-upi-day-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1669107-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज नकद लेंगे व्यापारी, मनाएंगे नो यूपीआई डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज नकद लेंगे व्यापारी, मनाएंगे नो यूपीआई डे
विज्ञापन
कानपुर। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख व्यापार संगठन नो यूपीआई डे मनाएंगे। यानी की जो भी खरीद-बिक्री करेंगे, उसके एवज में नकद भुगतान लेंगे। यूपीआई से भुगतान नहीं लेंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने बताया गया कि 15 अक्तूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना प्रस्तावित है। एमडीआर शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। अपंजीकृत व्यापारियों को इसका इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पाएगा जिससे अतिरिक्त लागत का बोझ बढ़ेगा। नो यूपीआई डे पर सागर मार्केट, कैनाल रोड के पास नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील बजाज और महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि यूपीआई शुल्क के प्रस्ताव का व्यापार संगठन लगातार विरोध कर रहा है। नो यूपीआई डे का प्रदेश स्तर पर आह्वान किया गया है। फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वलेचा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मोबाइल कारोबारी नो यूपीआई डे मनाएंगे। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का कहना है कि यूपीआई पर शुल्क को लागू नहीं किया जाना चाहिए। इससे व्यापारियों को नुकसान होगा और महंगाई बढ़ेगी।