फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders submitted memorandum to the Police Commissioner, said business is being affected due to cash checking

Kanpur: व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- नगदी की जांच से प्रभावित हो रहा है कारोबार

Thu, 04 Apr 2024 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Apr 2024 02:03 PM IST
सार

Kanpur News: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि चुनाव 13 मई को है, लेकिन अभी से चल रही जांच से कारोबार ठप हो जाएगा।

विज्ञापन
Traders submitted memorandum to the Police Commissioner, said business is being affected due to cash checking
पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बुधवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आचार संहिता के तहत रुपये की जांच से प्रभावित हो रहे कारोबार की बात रखी। कहा कि बाजारों-चौराहों पर जांच से बाहरी जिलों का व्यापारी शहर आने से डर रहा है।

विज्ञापन

शहर में 13 मई को है। ऐसे में कारोबार ठप हो जाएगा। इस पर पुलिस आयुक्त ने जिलाधिकारी से बात की और नियमावली की जानकारी ली। कहा कि व्यापारी रुपये के साथ दस्तावेज लेकर चलें। किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा। यातायात मामले में डीसीपी यातायात के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र और महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि शहर के थोक बाजार 50 प्रतिशत से अधिक नकद बिक्री पर आधारित हैं। चेकिंग से व्यापार प्रभावित होने लगा है। रबी की फसल की कटाई चल रही है। किसान अनाज और सब्जी लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी राजनीतिक पार्टी को निकले, तो जब्त किया जाए
किसान व्यापारियों से नकद धनराशि ही लेता है। जांच में पकड़ा जाने वाला रुपया अगर किसी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी का साबित होता है, तो उसे जब्त किया जाए। इस मौके पर राजकुमार भगतानी, आशीष मिश्र, सचिन त्रिवेदी, विनायक पोद्दार, पवन गौड़, राकेश शर्मा, पवन गुप्ता, बीपी रस्तोगी, केके गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed