फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders protested, officers released two vehicles after investigation

Kanpur News: व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, अफसरों ने जांच के बाद छोड़ी दो गाड़ियां

Fri, 28 Mar 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Traders protested, officers released two vehicles after investigation
ज्ञापन देते हुए भा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व अन्य पदाधिका - फोटो : संगठन
कानपुर।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने गुरुवार को लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें छोटी-छोटी कमियां बताकर पकड़ी गईं गाड़ियों को छोड़ने की मांग उठाई।

बाद में अफसरों ने दो गाड़ियों को जांच के बाद छोड़ने का आदेश दिया। व्यापारियों ने बताया कि एक मामले में क्रेता कंपनी ने पता बदल दिया था जबकि विक्रेता पंजाब की एक सरकारी कंपनी की ओर से टैक्स इनवाइस, ई-वे बिल में पुराना पता लिखा होने के बाद भी चार दिन तक गाड़ी को पकड़े रखा गया।
विज्ञापन


गाड़ी में प्लास्टिक दाना लदा था। वहीं, लाटूश रोड से जहानाबाद जा रही गाड़ी को कनसाइनमेंट सेल में कमी बताकर पकड़ लिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड एक आरएस विद्यार्थी और अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी कुमार आनंद को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने विभाग की ओर से नोटिस भेजने का भी विरोध जताया। इस मौके पर रोशन गुप्ता, विजय गुप्ता, राजकुमार भगतानी, प्रदीप केडिया, संजय भदौरिया, मनोज गुप्ता, शशांक दीक्षित, नितिन अग्निहोत्री, अब्दुल वहीद, कमल त्रिपाठी, मुन्ना राय, मनोज विश्वकर्मा, विनायक पोद्दार, पवन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed