फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trader missing after dropping daughter to school in Kanpur, scooty found on the banks of Ganga

कानपुर में एक और व्यापारी लापता: बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद हुआ गायब, गंगा किनारे मिली स्कूटी

Wed, 21 Sep 2022 08:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Sep 2022 08:33 PM IST
सार

हरबंश मोहाल निवासी व्यापारी संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था और उसकी स्कूटी गंगा किनारे खड़ी मिली। कैंट पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trader missing after dropping daughter to school in Kanpur, scooty found on the banks of Ganga
लापता व्यापारी अंकुर ओमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हरबंश मोहाल निवासी व्यापारी बुधवार को कैंट में बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जब उसकी तलाश शुरू की तो व्यापारी की स्कूटी डबकेश्वर घाट पर खड़ी मिली। व्यापारी का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गोताखोर के मदद से गंगा में भी सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर भी तहकीकात पुलिस कर रही है। हरबंश मोहाल के गड़रिया मोहाल निवासी 34 वर्षीय अंकुर ओमर बीज का कारोबार करते हैं। बुधवार सुबह वह अपनी तीन साल की बेटी अयांशी को कैंट स्थित रिवर बैंक स्कूल छोड़ने गए थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। तब परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि अंकुर बेटी को छोड़ने गए थे। सुबह के 7:54 बजे वह उसको छोड़कर वहां से निकले थे। उनकी स्कूटी डबकेश्वर घाट पर मिली। वहां मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर छोड़ गए थे मोबाइल
अंकुर के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी चित्रा समेत सभी परिजन परेशान हैं। घाट के पास स्कूटी मिलने से वह डरे सहमे से हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकुर अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। अगर मोबाइल ले गए होते, तो स्पष्ट पता चल जाता है कि वह बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद कहां-कहां गए। फिलहाल सीसीटीवी की मदद से यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

तनाव में थे अंकुर
कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की गई, तो सामने आया कि कुछ दिनों से अंकुर व्यापार को लेकर तनाव में थे। वह एक दो दिन से सो तक नहीं रहे थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि अंकुर के गायब होने के पीछे मानसिक तनाव या फिर कोई साजिश है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नहीं सुधर रहा पुलिस का रवैया
अंकुर हरबंश मोहाल इलाके रहने वाले हैं। इसलिए जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन हरबंश मोहाल थाने गए। जब वहां पर बताया कि अंकुर लापता हैं। वह बेटी को कैंट स्थित स्कूल में छोड़ने गए थे। तब से नहीं लौटे। तब पुलिस वालों ने मामला टरकाते हुए परिजनों को कैंट थाने भेज दिया। यही रवैया अमित हत्याकांड में चकेरी पुलिस का था। चकेरी पुलिस ने परिजनों को नौबस्ता भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed