फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trade and betrayal will not go on together with Turkey and Azerbaijan, trader organizations staged a protest

Kanpur: तुर्किये और अजरबैजान से व्यापार और गद्दारी नहीं चलेगी एक साथ, व्यापारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 May 2025 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 11:20 AM IST
विज्ञापन
Trade and betrayal will not go on together with Turkey and Azerbaijan, trader organizations staged a protest
व्यापारी संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते देश भर में तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। शहर में भी शुक्रवार को प्रमुख व्यापारी संगठनों ने अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर दोनों देशों से कारोबारी रिश्ते खत्म करने की मांग की। सरकार से इन देशों के साथ आयात-निर्यात बंद करने की अपील की। नारे लगाए कि व्यापार और गद्दारी एक साथ नहीं चलेगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर ने लाटूश रोड बाजार में तुर्किये से आने वाले मार्बल को तोड़कर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों और लोगों से इन देशों का कोई भी सामान न खरीदने की अपील की गई। मौके पर चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा, महामंत्री अतुल द्विवेदी, नवीन शर्मा, आशू शर्मा, असद इमरान, अमित गुलाटी, वैभव अरोड़ा, जागृत गेरा, धर्मेंद्र अग्रवाल, विनय तुलस्यान, ऋषि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

Trade and betrayal will not go on together with Turkey and Azerbaijan, trader organizations staged a protest
व्यापारी संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने कोपरगंज होजरी बाजार में दोनों देशों के सामान का बहिष्कार करने की घोषणा की। उनके झंडों और सामानों के पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि इन देशों की सभी कंपनियों पर भारत में प्रतिबंध लगाया जाए। मौके पर मनीष गुप्ता, आशीष मिश्र, राजकुमार भगतानी, विजय गुप्ता गोरे, चंद्राकर दीक्षित, राजेश आहूजा, अब्दुल वहीद, संजय मिश्र, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आयुष द्विवेदी की अगुवाई में हटिया बाजार में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी की। यहां अमरनाथ शुक्ला, मनोज मिश्रा, सुमित गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सचिन अवस्थी, अर्जुन ठाकुर, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Trade and betrayal will not go on together with Turkey and Azerbaijan, trader organizations staged a protest
व्यापारी संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
तुर्किये और अजरबैजान से आयात पर रोक लगाए, घूमने भी न जाएं
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और युवा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को व्यापारियों ने पीरोड चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसमें तुर्किये और अज़रबैजान से आयात पर सरकार से रोक लगाने की मांग उठाई गई। उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही इन देशों में लोगों से घूमने न जाने की अपील की गई।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ दुश्मन देश का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ कारोबार करना उचित नहीं है। भारत के लोगों से कमाई करके उस रकम से पाकिस्तान की मदद की जा रही है। पूरे प्रदेश में व्यापारियों से अपील की गई है कि इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएं। जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने व्यापारियों से इन देशों में घूमने न जाने की अपील की। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहिष्कार से तुर्किये की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर निर्मल त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, रोमी सिंह, अंकित मिश्रा, आकाश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अब्दुल जब्बार, संजय त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद पांडे, ओम प्रकाश चौटाला, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed