फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trackmen will inform if they see suspicious person on rail track, keeping a vigil along with RPF-GRP soldiers

Kanpur: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध दिखने पर ट्रैकमैन देंगे सूचना, आरपीएफ-जीआरपी के सिपाहियों संग कर रहे निगहबानी

Wed, 25 Sep 2024 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: ट्र्रेन हादसों को लेकर अधिकारियों का कहना हैं कि ट्रेनों की सुरक्षा के लिए ट्रैक की निगरानी और उसकी हर दिन जांच कराना बेहद जरूरी है। यह कार्य ट्रैकमैन बखूबी निभा रहे हैं। उन्हें और सतर्कता रखने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
Trackmen will inform if they see suspicious person on rail track, keeping a vigil along with RPF-GRP soldiers
Kanpur Train Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रेलवे लाइन पर बोल्डर, रॉड, सिलिंडर रखकर ट्रेन पलटाने की नाकाम साजिशों के बाद अब जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही ट्रैकमैन और रेलवे के अन्य स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें रेलवे ट्रैक के किनारे किसी भी तरह के संदिग्ध या अपरिचित व्यक्ति के टहलते हुए मिलने पर ट्रैकमैन तुरंत सूचना देंगे। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक जीआरपी, आरपीएफ, क्षेत्रीय पुलिस के साथ वह ट्रैक की निगहबानी कर रहे हैं। वह फिश प्लेट, चाभी, बोल्ट, ट्रैक की भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में पाथवे इंस्पेक्टर और उनकी टीम में शामिल ट्रैकमैन (गैंगमैन) की अहम भूमिका रहती है। ये मौसम के अनुरूप ट्रैक की निगरानी करते हैं। उनकी ड्यूटी ट्रैक की जांच करनी होती है। गर्मी में दिन में पटरियां गर्म होती हैं, जबकि रात के समय ठंडी होने पर चटकने की समस्या आती है। इसी तरह सर्दियों में दिन में ट्रैक के फ्रैक्चर होने की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

बारिश में ब्रिज, नाला, पुलिया पर बनी लाइन को प्रमुखता से देखा जाता है। यह जिम्मेदारी ट्रैकमैन की रहती है। निर्धारित समय में पुश और मोटर ट्रॉली से पूरे ट्रैक की निगरानी होती है। पिछले दो महीने के अंदर कानपुर, नैनी, फर्रुखाबाद, मध्य प्रदेश समेत अन्य जगहों पर ट्रैक पर साजिश का पता चला, जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने ट्रैकमैन, जीआरपी, आरपीएफ और क्षेत्रीय पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की सुरक्षा के लिए ट्रैक की निगरानी और उसकी हर दिन जांच कराना बेहद जरूरी है। यह कार्य ट्रैकमैन बखूबी निभा रहे हैं। उन्हें और सतर्कता रखने के निर्देश हैं। उनके साथ आरपीएफ, जीआरपी और क्षेत्रीय पुलिस रेलवे लाइन की निगहबानी कर रहे हैं।  -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed