आज आर्थिक पहलुओं पर मंथन करेंगे टॉप सीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के डायरेक्टर सीए नीलेश शिवजी विकमसे बतौर अतिथि शामिल होंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए मनु अग्रवाल व सीआईआरसी के चेयरमैन सीए दीपकुमार मिश्रा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में कानपुर रीजनल ऑफिस के अधीन आते यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व झारखंड राज्यों से एक हजार से ज्यादा सीए शामिल होंगे।
छह विषयों पर होगी गहन चर्चा
कॉन्फ्रेंस की थीम ‘लोका: समस्ता: सुखिनौ भवन्तु’ (लोक में सभी लोगों का कल्याण हो) रखी गई है। इसलिए कॉन्फ्रेंस में ऐसे छह विषयों को गहन चर्चा के लिए शामिल किया गया है जिनका आम आदमी और देश की अर्थव्यवस्था से सीधा संबंध है। मसलन जीएसटी, इन्सॉलवेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी, कालाधन रोकने के लिए बनाए गए बेनामी संपत्ति व मनी लांड्रिंग एक्ट, ऑडिट-2016-17 में बदलाव, कंपनी अधिनियम में संशोधन जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
-आज आर्थिक पहलुओं पर मंथन करेंगे टॉप सीए
-सीएसए में सीआईआरसी की 38वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस की होगी शुरुआत