फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Toll tax will be imposed on GT Road in Shivrajpur from today, 16 lane toll plaza and 14 lanes unmanned

Kanpur: जीटी रोड पर शिवराजपुर में आज से लगेगा टोल टैक्स, 16 लेन का टोल प्लाजा...14 लेन मानवरहित, पढ़ें अपडेट

Tue, 10 Oct 2023 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 09:04 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर निवादा में बना आधुनिक टोल प्लाजा 16 लेन का है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि इनमें से 14 लेन मानवरहित हैं। वाहन पहुंचते ही फास्टटैग को कैमरे स्कैन कर लेंगे और टैक्स कट जाएगा। दोनों तरफ किनारे की एक-एक लेन मैनुअल रखी गई है।

विज्ञापन
Toll tax will be imposed on GT Road in Shivrajpur from today, 16 lane toll plaza and 14 lanes unmanned
शिवराजपुर, जीटी रोड में बना टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीटी रोड से शिवराजपुर के आगे जाने वालों को मंगलवार से जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, एनएचएआई छह लेन के इस राजमार्ग पर शिवराजपुर में स्थित टोल प्लाजा सुबह 8:00 बजे से चालू करने जा रहा है। यह पहली बार है, जब नगर सीमा में कोई टोल टैक्स शुरू होगा।

विज्ञापन

न्यूनतम टैक्स 95 रुपये और अधिकतम 910 रुपये है। एनएचएआई ने मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज से कन्नौज तक जीटी रोड को चौड़ा करते हुए छह लेन का किया है। आईआईटी के पास से कन्नौज तक 60 किलोमीटर लंबे रूट पर शिवराजपुर में 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें चार पहिया वाहनों के लिए एक तरफ का टैक्स 95 रुपये और 24 घंटे के भीतर आने-जाने का टैक्स 140 रुपये निर्धारित किया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि शिवराजपुर निवादा में बना आधुनिक टोल प्लाजा 10 अक्तूबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह लगेगा टैक्स

वाहनों का प्रकार      एक बार का टैक्स  24 घंटे में आना-जाना  मासिक पास
कार, जीप, वैन आदि हल्के वाहन     95 140    3125
मिनी बस, हल्के व्यवसायिक वाहन 150  225 5050
बस, ट्रक (दो एक्सल)  315 475 10580
तीन एक्सल के व्यवसायिक वाहन  345 520    11540
चार से छह एक्सल वाले वाहन  500    745 16590
सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहन  605  910   20200
नोट : मंथली पास से एक महीने में 50 यात्राएं की जा सकेंगी।

लखनऊ एक्सप्रेसवे की तुलना में जीटी रोड से दिल्ली की दूरी 65 किमी कम
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तुलना में इस रूट से दिल्ली की दूरी 65 किलोमीटर कम पड़ेगी। यहां से एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली की दूरी करीब 500 किलोमीटर है, जबकि जीटी रोड से दिल्ली की दूरी करीब 435 किलोमीटर है।

मंधना से आईआईटी के बीच 90 मीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण रुका
रामा मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रासिंग से आईआईटी के बीच बने छह लेन के एलिवेटेड ट्रैक का 90 मीटर का काम बाकी है। इसमें 30-30 मीटर के तीन खंड (स्पैन) का निर्माण होना है, जो एचटी लाइन शिफ्ट न हो पाने के कारण अटका है।

16 लेन का टोल प्लाजा, 14 लेन मानवरहित
शिवराजपुर निवादा में बना आधुनिक टोल प्लाजा 16 लेन का है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि इनमें से 14 लेन मानवरहित हैं। वाहन पहुंचते ही फास्टटैग को कैमरे स्कैन कर लेंगे और टैक्स कट जाएगा। दोनों तरफ किनारे की एक-एक लेन मैनुअल रखी गई है।

कर्मचारियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं
इसमें टोल टैक्स का नगद भुगतान किया जा सकेगा। विशेष परिस्थितियों में एक तरफ के लेन बढ़ाकर नौ की जा सकती हैं। इसके अलावा टोलप्लाजा के कर्मचारियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं। नियम तोड़ने या झगड़ा करने वालों की करतूत रिकाॅर्ड होगी। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed