फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today will be tulsi marriage

देवोत्थान एकादशीः आज होगा तुलसी विवाह, 23 नवंबर से मांगलिक कार्य शुरू

Tue, 31 Oct 2017 10:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
today will be tulsi marriage
डेमो पिक
देवोत्थान एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु व तुलसी का विवाह होता है। इस दिन भगवान विष्णु शयन से उठते हैं। इस दिन किए गए अनुष्ठान का उत्तम फल प्राप्त होेता है। इसे देव दीपावली भी कहते हैं। साथ ही इस दिन जगह-जगह तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। यूं तो एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है लेकिन इस वर्ष गुरु ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह आदि कार्य 23 नवंबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन


इसे प्रबोधिनी एकादशी और पाप मुक्त एकादशी भी कहते है। ज्योतिषाचार्य पं. शिवसंपत द्विवेदी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु का शयन हो जाता है। इस वर्ष 4 जुलाई को देवशयन काल प्रारंभ हुआ था और चार महीने बाद देवोत्थान एकादशी के दिन जागरण होगा।
विज्ञापन


 

इसे हम देव दीपावली भी कहते है

today will be tulsi marriage
डेमो पिक
इस दिन से वैवाहिक शुभ कर्म आदि अनुष्ठान भी प्रारंभ हो जाते हैं। दूसरे रुप में इसे हम देव दीपावली भी कहते है। इस दिन किए गए अनुष्ठान आदि का उतना ही उत्तम फल प्राप्त होता जितना कि दीपावली पर किए गए अनुष्ठान का। इस दिन मुख्य रुप से लक्ष्मी नारायण का पूजन किया जाता है।

इस दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इसमें गन्ने के वृक्षों का मंडप बनाया जाता है। जिससे हमारे जीवन में धन धान्य की समृद्धि हो, इसलिए गन्ने के वृक्षों का मंडप बनाना चाहिए। और उसमें तुलसी के साथ शालिगराम रखकर तुलसी शालिगराम विवाह कराना चाहिए। इस दिन से ही विवाह आदि कार्य शुरू हो जाते है। तुलसी शालिगराम के विवाह के बाद ही लोग विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed