{"_id":"61ce0cff863730037e5fab7a","slug":"today-in-kanpur-dehat-the-chief-minister-will-gift-87-projects-worth-639-crores-akbarpur-news-knp672650923","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में आज मुख्यमंत्री देंगे 639 करोड़ की 87 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में आज मुख्यमंत्री देंगे 639 करोड़ की 87 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद में लोगों को 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां गुरुवार को पूरी कर ली गई हैं। परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गुरुवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अफसर सभा स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराते नजर आए।
वहीं डीएम जेपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार व कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की शिला पट्टिकाएं सही प्रकार से लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक के बाद डीएम, एसपी केके चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह 12:20 बजे कलक्ट्रेट मैदान पहुंचेंगे। यहां पर सीएम 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - जितेंद्र प्रताप सिंह (डीएम)