{"_id":"5ffc04388ebc3e2e2b32316f","slug":"today-10-thousand-virtual-doses-will-be-taken-in-the-corona-vaccination-dry-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन में आज 10 हजार लेंगे आभासी डोज, सौ टीमों के स्टाफ को दिया गया फाइनल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन में आज 10 हजार लेंगे आभासी डोज, सौ टीमों के स्टाफ को दिया गया फाइनल प्रशिक्षण
Mon, 11 Jan 2021 01:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सोमवार को होगा। इसमें 10 हजार फ्रंट लाइन वर्कर बूथों पर जाकर आभासी डोज लेंगे। इसके साथ ही पूर्वाभ्यास की बारीकी से मॉनीटरिंग की जाएगी, जिससे कमियों का पता चल सके। शनिवार को अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। सेंटरों पर स्टाफ को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
हैलट के वार्ड नंबर तीन, उर्सला, केपीएम, सीएचसी और पीएचसी पर बूथ बनाए गए हैं। यहीं पूर्वाभ्यास होगा। पूर्वाभ्यास वैक्सीनेशन के पहले चरण को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसके लाभार्थियों में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर को शामिल किया गया है। हैलट ने पूर्वाभ्यास स्थल ओपीडी से हटाकर वार्ड नंबर तीन में कर दिया है।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ड्राई रन के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की भी टीम रहेगी। वहीं उर्सला में भी बूथ बना दिए गए हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि उर्सला में वैक्सीन केपीएम के सेंटर से लाई जाएगी। पूर्वाभ्यास में डेढ़ हजार स्टाफ शामिल होगा।
विज्ञापन
करीब सात सौ पुलिसकर्मी होंगे। इसके साथ ही सौ टीमों का पांच सौ स्टाफ रहेगा। इसके अलावा एएनएम, वार्ड ब्वाय आदि मिलाकर तीन सौ स्टाफ और रहेगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से सूची मांग ली गई है। सभी केंद्रों पर इंटरनेट दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।