फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   to win lok sabha election 2019 bjp prepare master plan

'लोकसभा चुनाव-2019' विरोधियों को को धूल चटाने के लिए बीजेपी के इस मास्टर माइंड ने तैयार किया प्लान

Fri, 18 Jan 2019 04:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
to win lok sabha election 2019 bjp prepare master plan
अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर प्लान तैयार किया है। इस मास्टर प्लान के जरिए भाजपा विरोधियों को धूल चटाने की तैयारी मे है। इसकी शुरुआत कानपुर जिले के एक मैदान से होगी। जहां भाजपा अध्यक्ष अपने कार्यकर्त्ताओं को चुनाव जीतने का गणित सिखएंगे।

विज्ञापन


 

to win lok sabha election 2019 bjp prepare master plan
डेमो पिक

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ संगठन सम्मेलन में 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे। कार्यक्रम साकेत नगर स्थित रेलवे ग्राउंड पर होगा। गुरुवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में शाह के कार्यक्रम का स्थान चिन्हित कर लिया गया। यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर आठ प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

प्रत्येक द्वार पर सरकार की सभी योजनाओं की बुकलेट लटका दी जाएगी जिससे लोग योजनाओं के संबंध में जानें। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष को प्रवेशिका आवंटित की जाएगी। इसी आधार पर पदाधिकारी प्रवेश कर सकेंगे। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 20881 बूथ अध्यक्ष, 1887 सेक्टर संयोजक और 202 मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

to win lok sabha election 2019 bjp prepare master plan
अमित शाह
सम्मेलन की तैयारी बैठक की समीक्षा उप्र पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने सर्किट हाउस में की। उन्होंने कहा कि पार्टी का राज्यसभा में बहुमत होता तो राममंदिर के लिए कानून बना देते।  एक बार फिर मोदी सरकार का नारा होगा। उन्होंने मायावती और अखिलेश पर अवैध खनन का सिंडीकेट चलाने का आरोप लगाया। 

कहा कि अखिलेश की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अवैध खनन से अरबों रुपये की कमाई की है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की जिलेवार बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed