फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To protect mango trees from insects, CSA issued advisory

आम के पेड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए सीएसए ने जारी की एडवाइजरी, किसानों के लिए जरूरी जानकारी

Tue, 14 Apr 2020 09:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
To protect mango trees from insects, CSA issued advisory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के उद्यान विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने लॉक डाउन के दौरान आम के बाग में कीड़ों से बचाव के लिए सोमवार को एडवाइजरी की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष माह जनवरी तक अधिक ठंड पड़ने के कारण आम में वृक्षों में बौर देर से व कम आए हैं।
विज्ञापन


साथ ही कुछ क्षेत्रों में मार्च माह में ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण आम की फसल को काफी क्षति हुई है। डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि आम के पेड़ों पर मटर के दानों से भी बड़े फल बन चुके हैं।  इस समय तरह-तरह के कीटों से फसल को बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव व कुशल प्रबंधन से अच्छी पैदावार हो सकती है।
विज्ञापन


भुनगा कीट : रोकथाम के लिए थाईमैं थकजाम 25 डब्ल्यू जी की एक ग्राम मात्रा को प्रति 3 लीटर पानी के हिसाब से घोलकर पौधों पर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केल कीट : सफेद रंग का यह कीट टहनियों, बौरो एवं फलों में चिपक कर रस चूसता है। इसके नियंत्रण के लिए डाईमेंथोएट 30 ईसी की दो मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोलकर पत्तियों, शाखाओं और बौरो पर छिड़काव करना चाहिए।


खर्रा रोग : रोकथाम के लिए हेक्सआकोनाजोल 50 SL की 1 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करना चाहिए। एंथक्नोज रोग : कार्बेंडाजिम 50 WP की एक ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोलकर छिड़काव करने से फसल को बचाया जा सकता है।
फलों के झड़ने पर : बागवान प्लानओंफिक्स 4.5%  की 0.5 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव से समस्या दूर हो होगी।

सलाह : डॉक्टर त्रिपाठी ने आवश्यकतानुसार के मुताबिक सिंचाई और फलों की अच्छी वृद्धि के लिए घुलनशील उर्वरक 19: 19: 19 के पांच ग्राम और सूक्ष्म पोषक तत्व मिश्रण के पांच ग्राम को प्रति लीटर पानी की दर से घोल कर छिड़काव लाभ प्रद होगा। डॉक्टर खलील खान ने बागवानों से अपील की है कि आम के बागों में कार्य करते समय मुंह पर मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी अवश्य बनाए रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed