{"_id":"68f67df125fd4eba9e0c5207","slug":"to-promote-swadeshi-bjp-officials-bought-earthen-lamps-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1304022-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वदेशी को बढ़ावा देने को भाजपा पदाधिकारियों ने खरीदे मिट्टी के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वदेशी को बढ़ावा देने को भाजपा पदाधिकारियों ने खरीदे मिट्टी के दीये
विज्ञापन
कानपुर। दीपोत्सव के अवसर पर सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार समाज से मिट्टी के दीये खरीदे। इस माैके पर पाल ने कहा कि मिट्टी के दीये न केवल हमारे घरों को प्रकाशमान करते हैं बल्कि यह हमारे देश की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि दीयों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को संबल मिलता है। क्षेत्रीय कार्यालय में भी दीपावली की पूजा की गई। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।