{"_id":"666c80bc739b156b720489d3","slug":"tires-of-moving-dumper-caught-fire-accident-averted-kanpur-news-c-220-1-akb1003-113649-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चलते डंपर के टायरों में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चलते डंपर के टायरों में लगी आग, हादसा टला
Fri, 14 Jun 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
राजपुर। क्षेत्र के खासबरा मोड़ के सामने अचानक से सड़क पर जा रहे डंपर के टायरों में आग लग गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने डंपर के टायरों में लगी आग पर काबू पाया। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।
कालपी थानाक्षेत्र के जोहलूपुर मोड़ निवासी डंपर चालक प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कालपी घाट से डंपर में मौरंग लादकर सिकंदरा आया था। मौरंग ब्रिकी के बाद दोपहर को खाली डंपर लेकर वापस घर लौट रहा था। राजपुर के खासबरा गांव जाने मोड़ के सामने डंपर के टायरों में अचानक आग लग गई। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों व आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सिकंदरा फायर स्टेशन से परमजीत श्याम शंकर यादव, महेंद्र सिंह ,यशपाल सिंह ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ी घटना होने से बचाव हो गया। राजपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि डंपर चालक की सूचना पर दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है।