फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tiger murder accused escaped from Forest department rest house in chitrakoot

लाचार वन विभाग के लापरवाह अफसर! आंखों में धूल झोंककर रेस्ट हाउस से फरार हुए 'बाघ के हत्यारे'

Fri, 17 May 2019 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 May 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Tiger murder accused escaped from Forest department rest house in chitrakoot
वन विभाग व पुलिस टीम के साथ मौजूद बाघ का शिकार करने वाले आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में प्यासे बाघ की करंट लगाकर हत्या मामले में शुरू से वन विभाग मझगवां से लेकर उसी तरह की लापरवाही कर रहा था। जिस तरह चित्रकूट के निही व गढ़चपा में तेंदुआ की हत्यारोपियों को पकड़ने में चित्रकूट वन विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन


शायद इसी का नतीजा है कि तीनों आरोपी वन विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झाेंककर अभिरक्षा से फरार हो गए। अदालत से रिमांड मिलने के बाद आरोपी रज्जन कोल ,राजेश उर्फ धीरू मवासी व ज्वाला चौधरी को आखिर पुलिस अभिरक्षा में नहीं रखा गया। जिस रेस्ट हाउस के कमरे में तीनों आरोपियों को रखा गया उसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। रेस्ट हाउस के सामने ही मझगवां पुलिस थाना है, लेकिन आरोपियों को वहां नहीं रखा गया। 
विज्ञापन


इस मामले में डीएफओ सतना राजीव कुमार मिश्रा ने कोई जवाब नहीं दिया कि आखिर तीनों को रेस्ट हाउस में बिना सुरक्षा रखा गया और पुलिस थाने में क्यों नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय पांच कर्मचारियों पर कार्यवाई कर दी गई है। शिकार के मामले की जांच जारी है। उसकी रिपोर्ट आने पर यदि कोई वनकर्मी भी शामिल होगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की हत्या के आरोपियों को वन विभाग के रेस्ट हाउस के जिस मीटिंग हाल में रखा गया था उसमें दो रोशनदान हैं। इसमें शीशे का कवर लगा है। वहीं हाल में दो साइन बोर्ड भी रखे हैं। वन विभाग के रेंजर एसएन पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर रात को ही ज्वाला चौधरी का बेटा मिलने आया था। वह काफी देर तक कमरे में उनके साथ रहा। संभावना है कि उसके साथ मिलकर तीनों  ने योजना बनाई। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में बताया कि ज्वाला का बेटा ही रात 12 बजे के बाद रोशनदान वाले मार्ग की ओर आया था और वहीं से तीनों उसकी मदद से भाग निकले हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed