{"_id":"5f0a1d1e8ebc3e638e078055","slug":"tiddi-dehat-news-knp570685971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर के 50 गांवों में टिड्डी दल का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर के 50 गांवों में टिड्डी दल का हमला
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। विषधन कस्बे में कन्नौज जिले के उमर्दा इलाके से आए टिड्डी दल ने समीपवर्ती लगभग 50 गांवों में हमला बोलकर तबाही मचाई। धान और मक्के की फसल को चट कर गईं। साथ ही हरे पेड़ों की पत्तियां कुछ ही देर में चट कर डालीं। फसलों को नुकसान और गंदगी फैलाते हुए उन्नाव जनपद की ओर निकल गया।
शनिवार शाम करीब तीन बजे क्षेत्र के विषधन कस्बे में कन्नौज की सीमा पर अचानक आसमान में एकाएक टिड्डियों का दल मंडराने लगा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक टिड्डी दल ने इलाके में धान की पौध और धान की फसल सहित मक्का, ढेचा और सब्जियों को चट करना शुरू कर दिया। अचानक टिड्डी दल के हमले को देखकर किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने धुआं कर, शोर मचाकर, पानी की बौछार कर टिड्डियों को भगाया।
टिड्डियों का दल जब गांवों के ऊपर से गुजरा तो गांव के पालतू पशु भी व्याकुल दिखे। कई पशु रस्सी तोड़कर पशुबाड़े से भाग खड़े हुए। टिड्डी दल ने नुकसान के बाद गंदगी भी फैलाई। क्षेत्र के विषधन, परसादपुरवा, बिलारीपुर, आइमा, न्यूराखेड़ा, मुनौव्वरपुर, शाहपुर दुलू, गुमानीपुरवा, खरपतपुर, दलेलपुर, उठ्ठा, वछना, पिटैयापुर, मलखरा, मलखरिया, भवन निवादा,चंद्रपुर, मौजमपुर आराजीईशेपुर, बैड़ी, माखनपुरवा, अलियापुर, सिहुरा,खजुरी, सांभी, कालिका पुरवा, अलौलापुर, रसूलपुर, धौरसलार, सैबसू, कटहा, गड़रियनपुरवा, मंजू निवादा, राधन, राढ़ा सहित कई गांवों से होते हुए उन्नाव जिले की ओर निकल गया।