{"_id":"5efb98638ebc3e433f0b4886","slug":"tiddi-dehat-news-knp568548984","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर में एक बार फिर पहुंचा टिड्डियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबेपुर में एक बार फिर पहुंचा टिड्डियों का दल
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र में टिड्डी दल का खतरा टला नहीं है। मंगलवार की दोपहर नहर तटवर्ती गांवों में बड़ी तादाद में टिड्डियों को देखकर किसानों ने हो हल्ला किया। परिणामस्वरूप टिड्डियां कानपुर देहात जिले के शिवली कस्बे की ओर चली गईं। टिड्डियों के दल को लेकर किसानों में चिंता बनी है। बचाव के लिए सुबह से लेकर शाम तक किसान खेतों पर रहकर फसल की रखवाली करने को विवश हैं।
28 जून को प्रवेश करने वाला टिड्डी दल किसानों की जागरूकता और सतर्कता के चलते तीन भागों में बंट गया था। कुछ टिड्डियां परियर, उन्नाव की ओर तो कुछ कानपुर देहात व हरदोई जिले की ओर चली गई थीं। लेकिन मंगलवार की दोपहर एक बार पुन: क्षेत्र के इटरा गांव की ओर से आयीं टिड्डियाँ, बंसठी, निगोहा, बरहमपुर, शेरपुर बैरा, चिटिकपुर, कजरिया आदि गांव में नजर आयीं। खेतों पर मौजूद किसानों द्वारा थाली, पीपा, ढोलक आदि बजाकर शोर मचाए जाने पर टिड्डियों का दल कानपुर देहात के शिवली, मैथा की ओर चला गया।
बंसठी गांव के पूर्व प्रधान मनीष त्रिपाठी, विश्वनाथ, फिरोज, प्रकाश धनीराम, बहरमपुर के बाबूराम पाल, गणेश, चिटिकपुर गांव के सुरेश सिंह, जगदीश आदि किसानों ने बताया कि टिड्डियों के हमले को लेकर आशंकित किसान सचेत हैं और खेतों पर लगातार रखवाली कर रहे हैं। कृषि रक्षा अधिकारी, कानपुर नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर टिड्डी दल कानपुर देहात में मौजूद था। शाम को औरैया के अछल्दा ब्लाक में टिड्डियां देखी गईं। बताया कि फिलहाल टिड्डियों को लेकर का खतरा टल गया है ,बावजूद इसघके किसान खेतञों पर रहकर इन पर बराबर नजर बनाए रखें।