फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tiddi

टिड्डियों का दल तितर-बितर, खतरा टला

Fri, 29 May 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
tiddi
कानपुर। राजस्थान से होकर आगरा की सीमा में प्रवेश करने वाले टिड्डियों का दल गुरुवार को हवा का रुख बदलते ही तितर-बितर हो गया। यह दल अब झांसी, निवाड़ी और टीकमगढ़ के इलाकों में छोटे-छोटे अनेक दलों में बिखर गया है। इससे इटावा, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात समेत अन्य जिलों के कृषि अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पाकिस्तान और राजस्थान में गर्मी बढ़ने से टिड्डी दल मैदानी क्षेत्रों में पहुंच गया। इसे लेकर आगरा, मथुरा समेत कई जिलों को सतर्क किया गया था। बुधवार को टिड्डियाें के दल के आगरा, जौनपुर, बस्ती जिले में दाखिल होने की संभावना थी। हवा का रुख बदलने से ये मध्य प्रदेश के बरुआसागर की ओर मुड़ गए।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले झांसी, ललितपुर में टिड्डियों को चिह्नित किया गया था। इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी थी। लेकिन गुरुवार सुबह यह दल बरुआसागर की ओर मुड़ गया जिससे जिले के किसानों के लिए अब डरने की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed