फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three youths who went to take bath in Saryu drowned

तीन दोस्त सरयू नदी में डूबे: मौत की खबर से परिवारों में कोहराम, नहीं थम रहे भाई के आंसू... मां हुई बेसुध

Mon, 11 Mar 2024 12:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2024 12:54 AM IST
सार

सरयू नदी में स्नान के दौरान कानपुर के एक ही मोहल्ले के छह दोस्तों में तीन डूब गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Three youths who went to take bath in Saryu drowned
तीन दोस्तों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए छह नाबालिग दोस्तों में से तीन नदी में स्नान के दौरान डूब गए। हादसे की खबर से बर्रा आई ब्लॉक स्थित उनके घरों में कोहराम मच गया। डूबने वालों में बीएससी के छात्र शुभम उर्फ रवि मिश्रा, हर्षित अवस्थी और प्रांशु के परिजन मानने को ही तैयार नहीं कि उनके बच्चे डूब गए हैं। परिजन आनन-फानन में अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही तीनों अपने मोहल्ले में रहने वाले तीन अन्य साथियों अमन, कृष्ण सहगल और तनिष्क पाल अयोध्या पहुंचे। शनिवार को राम मंदिर के दर्शन करने के बाद रविवार सुबह करीब आठ बजे सभी सरयू नदी में स्नान के लिए पहुंचे। नदी में उतरने से पहले सभी ने एक साथ सेल्फी ली। शुभम व अन्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी डाली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तनिष्क ने वीडियो कॉल कर अपनी मां रानी और भाई से बात कर बताया कि नहाने के बाद सभी कानपुर के लिए निकलेंगे। किसी को नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी कॉल है। बच्चों की मौत की सूचना के बाद जहां एक ओर सभी छह बच्चों के परिजन अयोध्या की ओर दौड़ पड़े। वहीं, तीनों मृत बच्चों के घरों में चीख पुकार मच गई। परिजन अपने नसीब और ईश्वर को कोसते रहे।

हादसे के बाद नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
समाचार पत्र वितरक मोहन मिश्रा के छोटे बेटे रवि की मौत की खबर पाकर मां बेसुध हो गई। वह बार बार यही कहती रही कि भगवान, तुझपर से विश्वास उठ गया। तूने मेरा बच्चा क्यों छीन लिया भगवान। बेसुध हो रही मां को संभालते हुए बड़ा भाई राजन आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि हाल ही में बड़े बेटे राजन की पोस्टल विभाग में पोस्टमास्टर के पद पर नौकरी लगी थी।

होनहार बेटा पिता की करता था मदद
रवि पढ़ाई में तेज था। 18 साल की उम्र में वह बीएससी थर्ड इयर की पढ़ाई कर रहा था। रिश्तेदार राजन ने बताया कि पिता मोहन मिश्रा जब समाचार पत्र वितरण के लिए जाते तो वह उनकी मदद के लिए सुबह उनके साथ जाता था। होनहार बेटा छिन जाने से पिता भी बेसुध हो गए।

अकेला चिराग बुझ गया
तीन बहनों के बीच बीच अकेले भाई हर्षित अवस्थी की मौत ने पूरे घर को हिलाकर रख दिया। बहनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करने वाले पिता ललित नारायण अवस्थी के काम में हाथ बंटाने वाले हर्षित की मां अनीता घर की दहलीज पर पहुंच रहे हर शख्स को देखकर सिसकते हुए अपने बच्चे का चेहरा एक बार दिखाने की गुहार लगाती रही। हर्षित की बहनें ज्योति, आरती व मनसू समझ ही नहीं पा रही थीं कि वह मां को संभालें या अपनी आंखों से बहते आंसुओं को रोके। 
 

प्रांशु की मां बोली रामजी...ऐसा क्यों किया
प्रांशु के घर पर सन्नाटा छाया हुआ था। घर के बाहर बैठे लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। प्रांशु की मां बेसुध बैठी हुई थी। आस पड़ोस की महिलाएं उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थीं तो उनके मुंह से यकायक निकला कि रामजी... ऐसा क्यों किया। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रांशु का छोटा भाई सार्थक सिर्फ लोगों के चेहरे देखता रहा। प्रांशु इंटर में पढ़ाई के साथ पिता का वेल्डिंग के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed