फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three youths riding a bike died after being hit by a roadways bus, traffic jam caused uproar

Kanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकाें की मौत, जाम लगा किया हंगामा

Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three youths riding a bike died after being hit by a roadways bus, traffic jam caused uproar
दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
पुखरायां (कानपुर देहात)। कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार रात बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर पुखरायां निवासी अनुराग (18) पुत्र राकेश कुमार शुक्रवार रात आठ बजे के करीब पड़ोस के रहने वाले वीरू उर्फ छंगा (20) व हासेमऊ निवासी अर्जुन (20) पुत्र राजन सिंह के साथ एक ही बाइक से पुखरायां से लौट रहे थे। पटेल चौक पार करने के बाद जैसे ही तीनों सोम ढाबा के सामने पहुंचे। इसी बीच पीछे से आई विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिए। इधर घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद नौ बजे जाम खुलाया। सीओ संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना बस होने की जानकारी दी गई है। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो-42- अर्जुन की मौत पर बिलखती बहन लक्ष्मी व भांजी। संवाद
फोटो- 43- रोते बिलखते अर्जुन व वीरू के परिजन। संवाद
अस्पताल में बिलखते रहे परिजन, घरों में छा गया मातम
- हादसे में जान गवानों तीनों युवक आपस में थे दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरायां(कानपुर देहात)। सड़क हादसे में अनुराग, अर्जुन व वीरू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल व मेडिकल कॉलेज की आेर दौड़ पड़े। अस्पताल पहुंचने पर परिवार के लोगों का शव देख हाल बेहाल रहा। जिन्हें सगे संबंधी व गांव के लोग ढांढस बंधाते नजर आए।
पटेल चौक पर हुए हादसे में इंदिरा नगर व हासेमऊ के युवकों की मौत से दोनों जगह सन्नाटा पसर गया। वहीं तीनों के घर पर मातम छा गया। बेटे की अनुराग की मौत पर पिता राकेश कुमार बदहवाश नजर आए। राकेश ने बताया कि वह नबीपुर में प्राइवेट काम करते है। शुक्रवार को काम खत्म कर घर जा रहा था इसी बीच बेटे के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। वहीं, अर्जुन की मौत की जानकारी पर अकबरपुर के संगसियापुर से जीजा दिनेश चंद्र बहन लक्ष्मी व अन्य परिवार के लोग पहुंचे। वहीं वीरू के मामा अजय कुमार भी जा पहुंचे। अस्पताल में एक साथ तीन शव रखे देख चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजनों को पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोग भी ढांढस बंधाते रहे।
................
पापा कितनी देर में आओगे पूछ दूर चला गया बेटा...
अनुराग की मौत पर पिता राकेश गुमसुम से नजर आए। रोते बिलखते हुए बताया वह नबीपुर में थे। बेटे ने शाम को फोन कर पूछा था पापा कितनी देर में आआेगे। इस पर उसने शाम को घर आने की बात कही थी। इस बीच उसकी मौत की खबर आ गई। बिलखते हुए पिता ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि बेटा उससे हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। अनुराग की मौत पर मां श्री देवी, भाई आदेश, नितिन, शनि, कौशल बिलखते रहे।
.....................
भाई तुम मुझे छोड़ कर नहीं जा सकते...
अर्जुन की मौत पर जिला अस्पताल में सबसे बुरा हाल भाई संजय उर्फ संजू का रहा। वह दहाड़े मार मार कर बिलख रहा था। कभी वह सिर पटक रहा था तो कभी भाई के शव से लिपट कर रोता नजर आए। वह बार बार यही कह रहा था भाई तुम मुझे छोड़ कर नहीं जा सकते। मुझे कुछ हो जाता मगर तुम्हें कुछ न होता। अर्जुन की मौत पर जीजा दिनेश, बहन लक्ष्मी बिलखती रही। दिनेश ने बताया कि कुछ साल पहले अर्जुन के भाई धर्मेंद्र की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार टूट गया।
...............
घर का सहारा था छंगा, बदहवाश हो गई मां
वीरू उर्फ छंगा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टू गया। मां गुड़्डन , बहन दीपा, निशा, प्रीना रोती बिलखती रहीं। मामा अजय ने बताया कि वीरू के पिता का निधन हो चुका है। घर पर वह अकेला कमाने वाला था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक भाई शिशुपाल मानसिक बीमार है। बताया कि वह किस काम से घर से पुखरायां आया यह जानकारी नहीं बता सके।

.................
खराब सड़क भी हादसे का कारण
घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोग कानपुर-झांसी हाइवे की खराब सड़क को भी हादसे की वजह बताते रहे। गांव के लोगों ने बताया कि झांसी से कानपुर की आेर जाने वाली लेन कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं। अक्सर तेज रफ्तार वाहन के आेवरटेक करने व पास से गुजरने पर दो पहिया वाहन सवार ब्रेक लगाते हैं तो खराब व गड्ढों में तब्दील सड़क की वजह से हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिस जगह हादसा हुआ वहां पर भी सड़क कई जगह उखड़ी है। लोग आशंका जताते रहे कि बाइक सवार खराब सड़क की वजह से बाइक धीमी करने के लिए ब्रेक लगाया होगा, इसी बीच पीछे से आई बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed