फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three trees fell during the rain; auto-rickshaw driver critically injured after being crushed.

Kanpur News: बारिश में तीन पेड़ गिरे, ऑटो दबने से चालक गंभीर घायल

Sat, 11 Jul 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three trees fell during the rain; auto-rickshaw driver critically injured after being crushed.
पेड़ के नीचे दबा ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर में शुक्रवार शाम हुई बारिश के दौरान तीन पेड़ गिर गए। यशोदानगर निवासी आकाश राजपूत शुक्रवार शाम अंधा कुआं रोड पर ई-ऑटो खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहा था। ऑटो में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रबंधक ऊषा भारद्वाज बैठी थीं। अचानक गूलर का पेड़ ऑटो पर गिर पड़ा। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठीं ऊषा भारद्वाज बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

उधर, कर्रही रोड और यशोदानगर में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण के लिए चल रही खोदाई के कारण कमजोर हुई मिट्टी के बीच दो पेड़ भी भरभराकर गिर पड़े। पेड़ों के सड़क पर गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने पेड़ों को काटकर हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed