मौत की सेल्फी: यमुना नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरों की गई जान, गोताखोर कर रहे तलाश
कानपुर मंडल के औरैया जिले में सेल्फी के चक्कर में तीन किशोर यमुना नदी में डूबकर लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए, जो अभी भी ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन तीनों का पता नहीं लग सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, घर से मंदिर दर्शन के लिए निकले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर के पास यमुना नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए। नदी किनारे कछवारी करते किसानों ने युवकों को डूबता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाया, लेकिन किशोरों का कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद इटावा से एसडीआरएफ को बुलाया गया, जो उनकी तलाश कर रही है। जिला जालौन के शेखपुरा निवासी गजेंद्र पुत्र मूलचरण, राज पुत्र दर्शन सविता व मोहन पुत्र संतोष यादव निवासी आलमपुर तीनों शुक्रवार सुबह घर से जालौन माता मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।
तीनों दोस्तों ने मंदिर में दर्शन कर पास की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीदकर यमुना नदी में नहाने के लिए चले आए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान तीनों दोस्त डूबने लगे। नदी किनारे सब्जी की कछवारी करते किसानों ने किशोरों को डूबता देख उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी।
सूचना पर अयाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। गोताखोरों और मछुआरों ने यमुना नदी में तीनों को खोज शुरू की। खबर लिखे जाने तक भी किशोरों को नदी से नहीं निकाला जा सका है।
थाना प्रभारी अयाना जितेंद्र यादव ने बताया कि तीनों युवक जिला जालौन से अयाना की सीमा में आकर नदी में नहा रहे थे। इस दौरान सेल्फी लेते समय उनमें से किसी का पैर फिसल गया और उसको बचाने में तीनों गहरे पानी में चले गए। मौके पर उनके कपड़े, बाइक, एक मोबाइल और कोल्ड ड्रिंक की बॉटल मिली है।