फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three suspended in Disturbances action on 27 for negligence

गड़बड़ी व लापरवाही में तीन सस्पेंड, 27 अन्य पर कार्रवाई

Fri, 19 Dec 2014 02:59 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
three suspended in Disturbances action on 27 for negligence
कानपुर। बढ़ते अपराध, विकास कार्य में गड़बड़ियों और लापरवाही पर नाराज मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कानपुर नगर सहित मंडल के छह जिलों के 30 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इसमें आठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। कानपुर नगर के बिधनू विकास खंड केे लोहिया ग्राम के सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर आरईएस के अवर अभियंता एसपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कानपुर देहात के चकबंदी अधिकारी रमेश बाबू और फर्रुखाबाद के जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार द्विवेदी को भी निलंबित किया है। विभागीय कार्यों में रुचि न लेने पर औरैया के डीपीआरओ ओम प्रकाश राजपूत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही गैर जनपद स्थानांतरण भी कर दिया गया है। तिर्वा कन्नौज कोतवाली प्रभारी वीकेशुक्ला, फतेहगढ़ के कंपिल थानाध्यक्ष आरके सिंह को भी अपराध रोक पाने में नाकाम रहने पर लाइन हाजिर किया गया है। इटावा के इकदिल थानाप्रभारी राधा मोहन द्विवेदी को चेतावनी मिली है। यह एक्शन गुरुवार को मुख्य सचिव और गृह सचिव ने समीक्षा बैठक और निरीक्षण के दौरान किया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने गुरुवार को होटल लैंडमार्क में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजी लॉ एंड आर्डर मुकुल गोयल और गृह सचिव कमल सक्सेना की मीटिंग में कानून-व्यवस्था की हालत खराब मिली। थानों में जनता से व्यवहार, आगंतुक रजिस्टर में नाम लिखवाने और एफआईआर न लिखे जाने के तमाम मामले सामने आए। इस पर कानपुर नगर के सीओ कर्नलगंज पीके चावला और सीओ कलक्टरगंज ज्ञानवती तिवारी को चेतावनी दी गई है। बर्रा एसओ जयवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कलक्टरगंज एसओ डीपी शुक्ला और रेल बाजार एसओ मोहम्मद साहिल सिद्दीकी को भी चेतावनी दी गई है। एसएचओ तिराहा कन्नौज वीके शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएचओ इकदिल इटावा राधा मोहन को चेतावनी दी गई है। विकास कार्यों और सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में भी गड़बड़ी मिली है। इस पर मुख्य सचिव ने फर्रुखाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिला उद्योग केंद्र कानपुर के उपायुक्त सुधांशु तिवारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भवन निर्माण और विकास कार्यों में अनियमितता पर इकाई प्रभारी जेके सिन्हा, केसी गुप्ता और विवेकानंद सिंह के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी मामले में उप अभियंता अविनेश चंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार, नरेश बाबू, लेखा प्रभारी महेश कुमार रावत और आलेख कुमार श्रीवास्तव को अनियमितता को दोषी पाया गया है। इन पर विभागीय कार्रवाई की गई है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी संभव है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कन्नौज रमेश चंद्र यादव को चेतावनी दी है। औरैया के तहसीलदार देवेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में गड़बड़ी पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह का विभागीय कार्रवाई के साथ ट्रांसफर किया गया है। लाइन लॉस रोक पाने में नाकाम इटावा के अधिशासी अभियंता विद्युत आरबी सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। नगरीय क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति पर एई अर्जुन मिश्रा और जेई पीडब्लूडी आरके गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। वादों के निस्तारण में लापरवाही पर इटावा के उप संचालक चकबंदी रौशन लाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज सहित अन्य अधिकारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed