{"_id":"69b71cca34bb48642d03a21a","slug":"three-special-players-from-kanpur-and-two-from-etawah-will-showcase-their-talent-in-sweden-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143410-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वीडन में कानपुर के तीन व इटावा के दो स्पेशल खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वीडन में कानपुर के तीन व इटावा के दो स्पेशल खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
कानपुर। स्वीडन में सात जुलाई से होने वाली गोटिया कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में ट्रायल हुए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 26 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। इनमें से पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश स्पेशल फुटबॉल टीम के लिए किया गया है। इनमें कानपुर के तीन और इटावा के दो खिलाड़ी हैं।
स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट्स सेंटर ने इन चयन ट्रायल का आयोजन किया था। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फुटबॉल तकनीक का मूल्यांकन किया। इसमें ड्रिब्लिंग, शूटिंग, पासिंग और बॉल कंट्रोल जैसे कौशल शामिल थे। बनारस से मनोज सिंह, इटावा से सत्यनारायण और डॉ. दिनेश कुमार मौर्य चयनकर्ता थे। कानपुर के खिलाड़ी कृष्ण अग्रवाल ने वर्ष 2024 में गोटिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया था।
कानपुर से कृष्ण अग्रवाल, युवराज चौरसिया और एकाग्र शुक्ला और इटावा से शिवम तिवारी और जीतू पाल चयनित हुए हैं। टीम के कोच के रूप में सत्येंद्र सिंह यादव खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के सहमंत्री आशुतोष सत्यम झा, कमलेश यादव, मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिकारी कल्लूलुल हजारीका, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. सुब्रतो भद्रा, कृष्णा शर्मा, स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला और एरिया डायरेक्टर संजय दोहरे ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।