फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three smugglers arrested with ganja worth Rs 50 lakh were carrying 135 kg of goods inside harvester in DCM

Orai: 50 लाख के गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम में हार्वेस्टर के अंदर रखकर ले जा रहे थे 135 किलो माल

Thu, 26 Dec 2024 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:32 PM IST
सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक डीसीएम की चेकिंग में हार्वेस्टर के टैंक में 135 किलो ग्राम गांजा रखा मिला। पुलिस ने मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Three smugglers arrested with ganja worth Rs 50 lakh were carrying 135 kg of goods inside harvester in DCM
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन गांजा तस्करों को पकड़कर उनके पास से लगभग पचास लाख रुपये का गांजा व डीसीएम गाड़ी बरामद की। पकड़े गए लोगों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामले का खुलासा एसपी ने किया।

विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बुधवार की रात एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक डीसीएम की चेकिंग की, तो उसमें रखे हार्वेस्टर के टैंक में 135 किलो ग्राम गांजा रखा मिला।

विज्ञापन

आसपास के जिलों में करते थे तस्करी
डीसीएम में सवार मध्य प्रदेश के जिला अनूप नगर के थाना पुष्पराज गढ़, निवासी गणेश प्रसाद राठौर, व छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा निवासी प्रमोद सैन व मनोज रैकवार को पकड़ लिया। पुलिस ने डीसीएम, हार्वेस्टर व गांजा कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह आसपास के जिलों में गांजे की तस्करी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed