फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three quintal hemp found in a truck loaded with pulses, three arrested

फतेहपुर: दाल लदे ट्रक में मिला तीन क्विंटल गांजा, तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Three quintal hemp found in a truck loaded with pulses, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के बिंदकी में पुलिस ने दाल लदे ट्रक से रविवार को दो क्विंटल 94 किलो गांजा पकड़ा है। तस्करी में ट्रक मालिक जीजा और साला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर मोड़ के पास दाल के बोरों से लदे ट्रक को सुबह पुलिस ने रोका। तलाशी में दाल के बोरों के बीच गांजे की बोरियां मिली। पुलिस को कुल दो क्विंटल 94 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपी ट्रक चालक आजाद खान पुत्र सरफराज खान निवासी नरैचा थाना जाफरगंज, ट्रक खलासी नरेश मनोरिया पुत्र बान सिंह मनोरिया निवासी नागेश्वर बीड़गांव थाना पारडी जिला नागपुर प्रांत महाराष्ट्र और ट्रक मालिक फिरोज खान पुत्र शमशाद खान निवासी नागेश्वर नगर मोहल्ला बीड़गांव तालुका कामठी, नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोज खान चालक आजाद का बहनोई है। वह दाल को लखनऊ ले जा रहा था। बोरियों के बीच में गांजा छुपाए हुआ था। गांजा बांदा जिले में उतारना था। गांजा खरीदने वाले से संपर्क नहीं हो सका था। इसी वजह से बांदा से गांव नरैचा आ रहे थे।

यहीं से बांदा का कारोबारी माल की डिलीवरी देते और लखनऊ दाल उतारने चले जाते। गांजे की कीमत करीब 33 लाख आंकी गई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के है। चालक लंबे समय से तस्करी का काम कर रहे हैं।

ट्रक में भाड़े के साथ गांजा छिपाकर ले जाते हैं। धरपकड़ में कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार राय, महेंद्र प्रताप सिंह, एसआई ऋषभ कुमार सिंह, एसआई राम नरेश यादव, हेड कांस्टेबल शेखर यादव, शाहनवाज हुसैन, संदीप तिवारी शामिल रहे। 

काली कमाई से विदेश घूमते जीजा साले
आरोपी फिरोज खान चार ट्रकों का मालिक है। पुलिस के सामने कबूल किया कि काफी समय से इस कारोबार में लिप्त है। वह बांदा में गांजा बेचते हैं। कमाई से अक्सर थाईलैंड, बैंकाक घूमने जाते थे। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फिरोज कई बार विदेश जा चुुका है। उसका साला भी एक दो बार गया है। अब सलाखों के पीछे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed