फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three policemen suspended for assaulting a law student, accused of drinking alcohol on the banks of the canal

Kanpur Crime: विधि छात्र से मारपीट पर तीन पुलिस कर्मी निलंबित, नहर किनारे शराब पीने का है आरोप

Sat, 03 Jun 2023 09:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 09:00 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विधि छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने दरोगा और दो हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। पुलिस कर्मियों पर बारासिरोही इलाके में नहर किनारे शराब पीने का आरोप है।

विज्ञापन
Three policemen suspended for assaulting a law student, accused of drinking alcohol on the banks of the canal
कानपुर में विधि छात्र से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को विधि छात्र की पिटाई के मामले में आईआईटी चौकी में तैनात दरोगा अनूप सिंह और पिकेट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामपाल और स्नेह प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी कल्याणपुर की जांच के आधार पर डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

गुरुवार को बारासिरोही में नहर किनारे गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने विधि छात्र को पीट दिया था। छात्र का आरोप है कि तीनों पुलिस कर्मी शराब पी रहे थे। शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को देखकर उन्हें लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उसके बाद बंधक बनाकर मारपीट की। विधि छात्र ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की तो जांच एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय को सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निलंबन के साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed