फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people including uncle and nephew died in a collision between two bikes, two are serious

Etawah : दो बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; एक को किया रेफर

Sat, 19 Apr 2025 05:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 05:43 AM IST
सार

हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three people including uncle and nephew died in a collision between two bikes, two are serious
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। एक मृतक के भतीजे की 20 अप्रैल को बरात जानी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


विठौली थाना के बिहार गांव निवासी दीपू सविता (25) पुत्र जगदीश सिंह, भाभी संध्या (33) पत्नी धर्मेंद्र सिंह व भतीजे अनुराग (10) पुत्र धर्मेंद्र के साथ हनुमंतपुर चौराहा से बाजार करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार नगला चौप निवासी अभिषेक उर्फ ललित (22) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव व बिठौली निवासी कमल सिंह (25) पुत्र अभिलाख सिंह नगला चौप की तरफ से आ रहे थे। सहसों और विठौली के बार्डर स्थित पिपरौली गढ़िया गांव के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दीपू सविता व उसके भतीजे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संध्या, अभिषेक उर्फ ललित व कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद दूसरी बाइक सवार अभिषेक उर्फ ललित को भी मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी कमल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

UP: हमेशा साथ रहने वाले दोस्तों को मौत भी ले गई साथ, अचानक रुका था ट्राला…घुस गई थी बाइक, ऐसा था कानपुर हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक दीपू के भतीजे कुलदीप की 20 अप्रैल को बरात जानी है। इसके चलते परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। हादसा की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed