{"_id":"604c60425cf7176ba68035e3","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-fatehpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों और भतीजे की मौत, तेरहवीं संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों और भतीजे की मौत, तेरहवीं संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे घर
Sat, 13 Mar 2021 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:18 PM IST
सार
- खड़े ट्रक में बाइक टकराने से हुआ हादसा
- टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर रोड पर गिरे
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में हथगाम-हुसैनगंज मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और उनके एक भतीजे की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गांव निवासी सगे भाई राम प्रकाश उर्फ भूनी (50) और राम प्रसाद उर्फ लल्लू (55) अपने भतीजे पप्पू (30) पुत्र रामप्यारे के साथ पलिया गांव गए थे। यह लोग पलिया गांव में राम प्रसाद की बेटी के घर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
वह लोग करीब रात 10 बजे एक बाइक से लौट रहे थे। बाइक पप्पू चला रहा था। हथगाम थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर रोड पर गिरे और सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
उनके साथ ही दूसरी बाइक में रामप्रसाद का बेटा प्रदीप और राम प्रकाश का बेटा अवधेश चल रहे थे। वह हादसास्थल से कुछ दूर निकल गए थे। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर वह पीछे लौटे। उन लोगों ने चचेरे भाई पप्पू को मौके पर मृत पाया।
एंबुलेंस से घायल रामप्रकाश और रामप्रसाद को लेकर सीएचसी हथगाम पहुंचे। सीएचसी से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में दोनों भाइयों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई आशीष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर परिजन मौजूद थे। अचानक किसी वाहन की रोशनी से बाइक चालक पप्पू अनियंत्रित हो गए। तभी खड़े ट्रक में भिड़ गए। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।