फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three people died in building collapse at iit kanpur

आईआईटी कानपुर में अर्थसाइंस विभाग की निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन की मौत, एक घायल

Thu, 01 Aug 2019 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
three people died in building collapse at iit kanpur
आईआईटी कानपुर (सांकेतिक तस्वीर)
आईआईटी परिसर में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हैलट में भर्ती कराया गया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय के मुताबिक परिसर में अर्थसाइंस विभाग की इमारत के बेसमेंट का निर्माण चल रहा था। अभी तक एक तरफ की करीब 15 फीट ऊंची दीवार बनी थी। शाम करीब चार बजे ये दीवार ढह गई।
विज्ञापन


इसमें काम कर रहेे राजमिस्त्री रॉबिन (22), मजदूर बहामुई उर्फ पिंकी (25), मानी मुर्मू (40) और पवित्रदास मलबे में दब गए। साथी मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला और हैलट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने पिंकी, मानी व रॉबिन को मृत घोषित कर दिया। पवित्रदास भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीनों मृतक व घायल मजदूर मालदा (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस के साथ ही एसीएम-6 हरिश्चंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

चार महीने पहले शुरू हुआ था निर्माण कार्य  
देहरादून की जय प्रकाश एंड संस कंस्ट्रक्शन कंपनी को सात मंजिला इमारत बनाने का काम मिला था जिसमें रुड़की के प्रदीप गुप्ता प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। लेबर ठेकेदार मालदा का वसीम है। हादसे के वक्त 6 लोग काम कर रहे थे, जबकि 14 मजदूर खाना खा रहे थे। जिस तरह दीवार निर्माण का काम चल रहा था, उधर चार ही लोग थे। इसी वजह से ये चारों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस वसीम से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। निर्माण कार्य चार महीने पहले शुरू हुआ है।

एसपी पश्चिम संजीव सुमन मृतकों व घायल के परिजनों को सूचना दी गई है। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। अगर उनके परिजन तहरीर देंगे तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed