फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three patients died due to heart attack and two due to brain attack in Kanpur

ठंड का कहर: कानपुर में हार्ट अटैक से तीन और ब्रेन अटैक से दो रोगियों की मौत, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 28 Dec 2022 10:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 10:32 AM IST
सार

कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि सर्दियों में हृदय रोगियों को दिक्कत बढ़ती है। इस मौसम में सचेत रहने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Three patients died due to heart attack and two due to brain attack in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर में जाड़ा बढ़ने के साथ हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। मंगलवार को हार्ट अटैक से तीन रोगियों की मौत हुई जबकि ब्रेन अटैक से दो रोगियों ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर ब्रेन अटैक के 15 रोगी हैलट में भर्ती हुए हैं। यहां कुल 25 रोगी ब्रेन अैटक के हो गए हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि 80 फीसदी रोगी ऐसे हैं जिन्होंने ब्लड प्रेशर की दवा समय से नहीं खाई या फिर बीच में छोड़ दी। गलन बढ़ते ही इन रोगियों का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया और ब्रेन अटैक पड़ गया। नवाबगंज के रहने वाले आशुतोष कुमार (46) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई। उन्हें हैलट लाया गया लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह बर्रा के निरंजन (67) को ब्रेन अटैक पड़ गया। क्षेत्रीय डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन उन्हें हैलट ले आए।

विज्ञापन

लेकिन रास्ते में नाक और कान से खून आ गया और मौत हो गई। इसी तरह कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में बिधनू के राम नरेश (67), आजादनगर के करमचंद (62) और देवनगर के ज्ञानेंद्र सोनकर (51) मृतावस्था में लाए गए। वे हाइपरटेंशन के रोगी थे। रामनरेश और करमचंद पुराने हार्ट पेशेंट थे। ज्ञानेंद्र सोनकर रीवा के रहने वाले बताए जाते हैं। वह यहां निजी कंपनी में काम करते थे। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि सर्दियों में हृदय रोगियों को दिक्कत बढ़ती है। इस मौसम में सचेत रहने की जरूरत होती है।

एडवाइजरी
- ब्लड प्रेशर की जांच कराएं
- जो पहले से रोगी हैं सुबह-शाम ब्लडप्रेशर की मॉनीटरिंग करें।
- किसी भी हाल में ब्लडप्रेशर की दवा खाना न छोड़ें।
- डॉक्टर के पास जाकर दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- लगातार गैस बन रही है तो डॉक्टर को दिखा लें।
 
विज्ञापन

- तड़के बाहर टहलने के लिए न जाएं।
- गर्म कमरे से अचानक ठंडक के माहौल में न जाएं।
- देर रात की पार्टी और सफर से हाइपरटेंशन रोगी बचें।
- रात को हल्का और पौष्टिक खाना लें।
- डिनर के डेढ़ घंटे के बाद सोने के लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed