फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three pairs of trains canceled, Gorakhpur-Panvel timings changed, trains going to Bihar including Kasganj Anwar are also canceled

तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त, गोरखपुर-पनवेल का समय बदला, कासगंज अनवर समेत बिहार जाने वाली ट्रेनें भी कैंसिल

Sat, 06 Mar 2021 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains canceled, Gorakhpur-Panvel timings changed, trains going to Bihar including Kasganj Anwar are also canceled
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
रेलवे ने कई ट्रेनों को परिचालनिक कारणों से निरस्त किया है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया है। इसमें बिहार रूट की दो ट्रेनें और कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस को भी निर्धारित तिथियों में निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 05039 व 05040 कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस आठ व 10 मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


कासगंज सेक्शन में ट्रैक उच्चीकरण का काम करने की वजह से यह निरस्तीकरण किया गया है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। पहले यह ट्रेन चार दिन चलती थी। गोरखपुर-पनवेल 05065 नौ मार्च से कानपुर सेंट्रल पर शाम चार बजे आएगी ओर 4:05 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


वहीं 10 अप्रैल से यह ट्रेन गोरखपुर से सप्ताह में चार दिन के बजाय पांच दिन चलेगी। सोमवार को संचालन का दिन बढ़ा है। वहीं 10 मार्च से ट्रेन नंबर 05066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 मार्च से कानुपर सेंट्रल पर दोहपर 1:45 बजे आकर 1:50 बजे छूटेगी। इसके अलावा यही ट्रेन 11 अप्रैल से पनवेल से चार दिन के बजाय पांच दिन चलेगी। मंगलवार को संचालन का दिन बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने से कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 04005 11

से 19 मार्च तक और वापसी में ट्रेन नंबर 04006 10 से 18 मार्च तक निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 05269 11 और 18 मार्च और वापसी में ट्रेन नंबर 05270 13 और 20 मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed