{"_id":"5ebadd1183c1ea004532b48b","slug":"three-more-corona-positive-associated-with-wholesale-vegetable-market-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: जालौन में थोक सब्जी मंडी से जुड़े तीन और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 36 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: जालौन में थोक सब्जी मंडी से जुड़े तीन और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 36 पहुंचा आंकड़ा
Tue, 12 May 2020 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 May 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है। मंगलवार की देर शाम तीन और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों उरई की कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी से जुड़े बताए जा रहे हैं। तीनों ही उरई शहर के ही रहने वाले हैं।
फिलहाल प्रशासन ने पूरी मंडी को सैनिटाइज कराने के लिए दो दिन बंद रखने का आदेश दिया है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर जिले के लोगों में खौफ व्याप्त हो रहा है। बता दें कि मंगलवार की दोपहर को आई रिपोर्ट में भी तीन पाजिटिव मरीज पाए गए थे।
उस वक्त तक जिले में संक्रमितों की संख्या 33 थी लेकिन देर शाम ही आई एक और रिपोर्ट में तीन मरीज संक्रमित पाए गए। तीनों ही कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी के कारोबार से जुड़े हैं। इन तीनों में एक कबीर नगर उरई, दूसरा श्याम नगर उरई तो तीसरा एट तहसील का रहने वाला है।

कुछ दिनों से कारोबार के कारण कालपी रोड स्थित सब्जी मंडी की दुकान नंबर पांच में रह रहा था। तीनों को बुखार, खांसी की शिकायत थी। जिस पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। मंडी से ही तीन-तीन संक्रमित मिलने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
आनन फानन में ही पूरी मंडी को खाली कराकर उसे सैनिटाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के मुताबिक, फिलहाल दो दिन के लिए मंडी को बंद भी रखा जा रहा है। इसके अलावा तीनों संक्रमितों के संपर्क का पता लगाकर परिजनों व लिने जुलने वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
बनेगी फुटकर विक्रेताओं की भी सूची
जिले में इससे पहले भी कृष्णा नगर से सब्जी विक्रेता संक्रमित पाया जा चुका है। अब थोक मंडी में मरीजों के मिलने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रशासन अब थोक मंडी आने वाले फुटकर विक्रेताओं की सूची भी बनाएगा, फिर पता लगाएगा कि वे फुटकर विक्रेता किन किन गली मोहल्लों में सब्जी बेचने का काम करते थे।