{"_id":"59bd00b64f1c1b1d688b4ee1","slug":"three-missing-girls-found-in-itarsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा मिलीं लापता 3 लड़कियां, पुलिस की 'लापरवाही या कोई बड़ा खेल'...तो फिर किसकी थीं 2 लाशें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा मिलीं लापता 3 लड़कियां, पुलिस की 'लापरवाही या कोई बड़ा खेल'...तो फिर किसकी थीं 2 लाशें?
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
इटारसी में मिलीं तीनोंं लापता लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता 3 लड़कियां, फिर नदी से मिलीं 2 लाशें और अब तीनों लड़कियां जिंदा बरामद। इसे पुलिस की लापरवाही कहें या कोई 'बड़ी साजिश'। ये तो मामले की जांच के बाद ही पता चल पायेेगा। जिन तीन लड़कियों को मरा समझकर पुलिस ने उनके दोस्तों पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब ये तीनों लड़कियोंं बिल्कुल सही सलामत जिंदा मिली हैं। अब पुलिस का कहना है कि लड़कियां कानपुर देहात से कन्नौज, झांसी और ग्वालियर होते हुए घूमने के लिए ये इटारसी पहुंच गई थीं।
ये था मामला
यूपी पुलिस नेे कानपुर देहात से 11 तारीख को लापता 3 लड़कियां योगिता, हिमानी और लक्ष्मी को शनिवार को मध्य प्रदेश के इटारसी से बरामद कर लिया। दो दिन पहले ही इटावा के बीहड़ों में क्वारी नदी के किनारे दो लड़कियों के शव मिले थे। इन्हें योगिता और हिमानी के शव बताए गए थे। लेकिन तीसरी लड़की लक्ष्मी का कहीं कुछ पता नहीं चला था। लड़कियों के अपहरण और हत्या के आरोप में लक्ष्मी के दोस्त कुलदीप के ऊपर अपहरण और हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था।