{"_id":"6159dd5f8ebc3e4aff130937","slug":"three-died-in-road-accidents-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 03 Oct 2021 10:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:13 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में अलग अलग स्थानों पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों को ट्रकों ने टक्कर मार दी, इनमें तीन की मौके पर मौत हो गई। पहली घटना में कस्बे की मेन सड़क पर श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार भतीजे व चाची को ट्रक ने कुचल दिया।
वहीं कानपुर सागर हाईवे पर बाइक सवार बांदा निवासी एक युवक की ट्रक से कुचलने पर मौत हो गई। भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव निवासी बिना हेलमेट लगाए रवि (20) रविवार को चाची बिंदी (40) पत्नी जयनारायण को बाइक में लेकर अपनी रिश्तेदारी में करहिया गांव एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
शाम करीब चार बजे लौटते नगर के मुख्य मार्ग पर सरकारी बस स्टैंड के समीप पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रवि खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दूसरी घटना में बांदा जनपद के अलोना गांव निवासी संतराम (28) पुत्र जगदेव अपने साथी श्रीचंद (26) पुत्र नारायणदास के साथ कस्बे से बिना हेलमेट बाइक से रतौली गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे।
तभी हाईवे में राठ मोड़ के पास कबरई की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें संतराम की घटना स्थल पर कुछ देर में मौत हो गई। राहगीरों की मदद से घायल श्रीचंद को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने दोनों घटनाओं में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।