{"_id":"5cfdf085bdec22078360a25c","slug":"three-died-due-to-drown-in-yamuna-river-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यमुना स्नान करने गए दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यमुना स्नान करने गए दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
Mon, 10 Jun 2019 12:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद परिजन व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार को यमुना नदी में स्नान करने गए दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना मऊ थाना क्षेत्र के रेडी भुशौली गांव की है। यहां यमुना नदी में नहाने गए तीन बच्चे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और किनारे से दूर नहाने चले गए। इसी दौरान राहगीरों को बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बच्चों को डूबते हुए देखा। तब तक वहां ग्रामीण भी पहुंच चुके थे।
ग्रामीणों ने बच्चों को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीन मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में जीतू (10) पुत्र भगत निषाद निवासी मैदाना, सोना देवी (13) पुत्री ठाकुरदास निवासी रविदास नगर भदोही, अनीता (7) पुत्री टुनटुन निवासी रेडी बिसौली मऊ शामिल हैं।