हरदोई: खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले गए 3 बच्चे, डूबने से हुई मौत
- संडीला कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर की घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव के निकट स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे गोपालपुर निवासी नंहक्के की दो पुत्रियां शीलू (10) और नीलू गांव के ही राम किशन के पुत्र मोहित (14) के साथ तालाब किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने तालाब में नहाना शुरू कर दिया। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बच्चों को डूबता देख आसपास के ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। क्षेत्रीय लोगों ने बच्चों को तालाब से निकाल कर मलेहरा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।