फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three corona positive, including municipal clerk, building sealed

नगर निगम लिपिक समेत तीन कोरोना, पॉजिटिव इमारत सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Three corona positive, including municipal clerk, building sealed
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। बुधवार को कचहरी में दस्तक देने के बाद कोरोना संक्रमण अब नगर निगम के मोतीझील स्थित मुख्यालय में प्रवेश कर गया है। यहां पर तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक कर्मचारी तो गुरूवार को नगर निगम स्थित स्वास्थ्य विभाग में भी अपनी ड्यूटी पर आया भी।जैसे ही उसके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली, यहां पर हड़कंप मच गया। कर्मचारी को अस्पताल भेजने के साथ ही बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। शहर में कोरोना अब सरकारी विभागों में भी प्रवेश करने लगा है। एक दिन पहले ही कचहरी में एक अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद गुरूवार को नगर निगम के तीन कर्मचारियों में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमिला निरंजन ने बताया कि लिपिक के साथ ही दो सफाई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लिपिक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस कारण से वह सप्ताह भर से छुट्टी पर था। एक सफाई कर्मचारी रायपुरवा में तैनात है, जबकि दूसरा सफाई कर्मी गुरुवार को कार्यालय भी आया था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की बिल्डिंग को भी सील किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सेनेटाइज भी कराया जाएगा। केडीए तक हड़कंप तीनों सहकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही इसकी सूचना बगल में स्थित केडीए कार्यालय के कर्मचारियों को मिली तो वहां भी हड़कंप मच गया। केडीए और नगर निगम के कर्मचारियों का एक दूसरे के विभाग में आना जाना लगा रहता है। लोग भी अक्सर के लिए और नगर निगम दोनों के काम एक साथ करने आते हैं। इसके चलते ही केडीए कर्मचारियों में भी कोरोना की दहशत साफ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed