फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three corona infected including maternity and one pregnant

प्रसूता व एक गर्भवती समेत सात को कोरोना, जच्चा-बच्चा अस्पताल में हुआ प्रसव, कोविड अस्पताल में शिफ्ट

Thu, 30 Apr 2020 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three corona infected including maternity and one pregnant
कानपुर के हैलट - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से फैल रहा है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में कानपुर में दो महिलाओं, जाजमऊ के किराना दुकानदार पिता-पुत्र समेत सात और लोगों मेें  कोरोना की पुष्टि हुई। एक पॉजिटिव महिला को जच्चा-बच्चा अस्पताल में रविवार को प्रसव हो चुका है। संक्रमित मिली दूसरी महिला भी गर्भवती है।
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ऑपरेशन थियेटर बंद करके सैनिटाइजेशन कराया गया। जूनियर डॉक्टरों को क्वांरटीन में भेज दिया गया है। इसके अलावा पॉजिटिव आया एक व्यक्ति हॉटस्पॉट कर्नलगंज के लकड़मंडी मोहल्ले का रहने वाला है। यह पहले से ही हैलट में संदिग्ध रोगी के रूप में भर्ती रहा है। अब जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


शिवकटरा निवासी एक कपड़ा कारोबारी में निजी लैब से कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह कोरोना संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या 207 पहुंच गई है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब से शाम को चार पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें तीन लोग जाजमऊ के बताए गए। इनका पता जाजमऊ चौकी लिखा हुआ था। जब पता किया गया तो खुलासा हुआ कि पिता-पुत्र समेत तीन लोग दुकानदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Three corona infected including maternity and one pregnant
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
इनका सैंपल स्वास्थ्य  विभाग की टीम ने चौकी में लिया था इसलिए पता भी चौकी का ही लिख दिया। इसके अलावा हॉट स्पॉट कर्नलगंज के लकड़मंडी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक दो दिन पहले हैलट में कोरोना संदिग्ध के रूप में भर्ती हुआ था। चारों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने शुरू कर दिए। इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

इससे पहले जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती हॉटस्पॉट बेकनगंज की एक महिला की रिपोर्ट मंगलवार रात कोरोना पॉजिटिव आई। रविवार को इस महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई थी। तभी इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को इस प्रसूता को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं, नवजात का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। इस सर्जरी में मौजूद रहीं जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
 

Three corona infected including maternity and one pregnant
रोज बन रहे नए हॉटस्पॉट - फोटो : amar ujala
हालांकि यह सर्जरी डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर की थी। अब अस्पताल में यह डर फैला है कि रिपोर्ट से पहले इस महिला के संपर्क में कौन-कौन था। इसके अलावा मीरपुर कैंट की रहने वाली एक और गर्भवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसे डफरिन भेजा गया है। यहां पहले से ही दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं का इलाज चल रहा है। डफरिन में इनके इलाज और प्रसव के लिए अलग कक्ष निश्चित कर दिया गया है। इनकी डिलीवरी विशेष ओटी में कराई जाएगी।

व्यापारी की रिपोर्ट के बाद शिवकटरा नया हॉटस्पॉट
कपड़ा व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लालबंगला का शिवकटरा क्षेत्र नया हॉटस्पॉट बन गया है। वह 23 अप्रैल को दिल्ली से लौटे थे। वहां अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। लौटने के बाद जब तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर को दिखाकर निजी लैब में जांच कराई।

बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस व्यापारी के परिवार और सोसाइटी के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। व्यापारी को कांशीराम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोसाइटी के रास्ते सील कर दिए हैं। सैनिटाइजेशन के साथ व्यापारी के संपर्क में आए लोगों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed