फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three BDOs violated rules and withdrew payment of Rs 34 lakh, Deputy Commissioner MNREGA issued notice

Kanpur: तीन बीडीओ ने नियमों का उल्लंघन कर निकाले 34 लाख का भुगतान, उपायुक्त मनरेगा ने नोटिस दे मांगा जवाब

Tue, 30 Jul 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

Kanpur News: उपायुक्त मनरेगा ने जिले के 10 ब्लॉकों में जांच की। इसमें कल्याणपुर ब्लॉक के बीडीओ ने चार एफटीओ बनाकर 10.91 लाख और सरसौल ब्लॉक के बीडीओ ने एक एफटीओ लगाकर तीन लाख का भुगतान फर्मों को कर दिया। उपायुक्त मनरेगा सुधा शुक्ला ने बताया कि तीनों मामलों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Three BDOs violated rules and withdrew payment of Rs 34 lakh, Deputy Commissioner MNREGA issued notice
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मनरेगा योजना के तहत हुए पक्के निर्माणों में इस्तेमाल किए गए मैटीरियल का गलत तरीके से भुगतान एक नहीं, तीन बीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) ने किया है। शिवराजपुर ब्लाॅक के बीडीओ की ओर से हुए 21 लाख के गलत भुगतान की जांच हुई, तो कल्याणपुर और सरसौल ब्लॉक के बीडीओ की ओर से भी फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा हुआ। सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा सुधा शुक्ला ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

मनरेगा के गांवों में कराए गए पक्के निर्माणों का छह माह से बजट नहीं जारी किया गया था। शुक्रवार को निर्माण कार्यों का भुगतान करने के लिए 30 मिनट के लिए प्रदेशभर में मनरेगा का पोर्टल खोला गया। इसमें शासन का नियम था कि एक एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) 1.50 लाख रुपये से ज्यादा का नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद भी शिवराजपुर ब्लॉक के बीडीओ ने बिल्हौर ब्लॉक में छह एफटीओ से करीब 21.36 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें शिवराजपुर के बीडीओ के पास तीन ब्लॉक का मनरेगा भुगतान का जिम्मा है। अमर उजाला में यह मामला प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने जिले के 10 ब्लॉकों में जांच की। इसमें कल्याणपुर ब्लॉक के बीडीओ ने चार एफटीओ बनाकर 10.91 लाख और सरसौल ब्लॉक के बीडीओ ने एक एफटीओ लगाकर तीन लाख का भुगतान फर्मों को कर दिया। उपायुक्त मनरेगा सुधा शुक्ला ने बताया कि तीनों मामलों की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed