{"_id":"0871aa3c6cd6a5b07ed6d03623b684bb","slug":"three-agencies-enquiry-for-maggi-noddles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी नूडल्स की तीन एजेंसियों से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी नूडल्स की तीन एजेंसियों से लिए सैंपल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी नूडल्स में हानिकारक तत्व मिलने का मामला प्रकाश में आने पर जिला खाद्य विभाग की टीम ने तीन एजेंसियों पर छापा मारा। यहां से टीम ने मैगी नूडल्स के सैंपल लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
बताते चलें कि मैगी नूडल्स में मानक से अधिक मात्रा में लेड पाए जाने के बाद काफी हंगामा मचा है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक लेड समेत अन्य पदार्थ की अधिकता के खुलासे के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने नूडल्स बनाने वाली लोकल इकाइयों पर नजरें गड़ा दी हैं।
खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिले में मैगी नूडल्स की तीन एजेंसियों पुखरायां, मंगलपुर व रनियां में छापा मारकर सैंपल लिए।
जबकि टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, शेषनारायण वर्मा, एसएस निरंजन की टीम ने जैनपुर स्थित वाटर प्यूरीफायर कंपनी से पानी के दो सैंपल भरे हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मैगी नूडल्स की तीन एजेंसियों से सैंपल लिए गए हैं। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।