{"_id":"617312b04f89a05c7d75b184","slug":"threatened-to-set-fire-to-hut-in-front-of-inspector-report-sent-to-sdm-akbarpur-news-knp659807211","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के सामने झोपड़ी में आग लगाने की दी धमकी, एसडीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के सामने झोपड़ी में आग लगाने की दी धमकी, एसडीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
रसूलाबाद। परसौरा गांव में भूमि विवाद की जांच करने गए दरोगा के सामने कब्जेदार पक्ष झगड़े पर आमादा हो गया। महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी। दरोगा ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
परसौरा गांव के बलवीर सिंह ने गांव के ओमप्रकाश पर सहन की भूमि पर झोपड़ी रखने की शिकायत एसडीएम से की थी। शुक्रवार को रसूलाबाद थाने के दरोगा शैलेश कुमार यादव मौके पर जांच करने गए। वहां बलवीर की शिकायत सही पाई गई।
उसके सहन में ओमप्रकाश की झोपड़ी मिली। दरोगा ने झोपड़ी हटाने को कहा तो गुस्साए ओमप्रकाश व उनके घर की महिलाओं ने नोकझोंक की। महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगा देने की धमकी दी। मामले की नजाकत देखकर लोगों को शांत करा दरोगा बिना कार्रवाई के वापस लौट आए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर जांच करने गई थी। कब्जेदार पक्ष ने पुलिस टीम से अभद्रता की। आग लगने की बात भी कही। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।