फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threatened to make pornographic video viral, demanded Rs 10 lakh

Kanpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, 10 लाख रुपये मांगे

Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Threatened to make pornographic video viral, demanded Rs 10 lakh
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने विवाहिता को अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की है। विवाहिता के पति को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी भेजी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि पुत्री की शादी 17 नवंबर 2024 को बसरेहर के पास हुई थी। शादी के बाद से विकास निवासी कनकुआ थाना ऊसराहार उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए 16 सितंबर को कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पीड़िता के पति के व्हाट्सएप पर भेज दिए। धमकी दी कि रकम न देने पर इन वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर देगा। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी आहत होकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed